.jpg)
भोपाल/प्रियंक केशरवानीः– रूस और यूक्रेन की जंग के बीच भारत का भी बड़ा नुकसान हुआ है, जैसे-जैसे भारतीय छात्रों को वहां से निकाला जा रहा है लेकिन तब ही एक बुरी खबर आती है कि एक भारतीय छात्र की गोली लगने से मौत हो जाती है। जिसके बाद अब भारत में मेडिकल की पढ़ाई को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मेडीकल कॉलेज की पढ़ाई सस्ती करने का मिद्दा उठाया है।
कांग्रेस ने विधानसभा बजट सत्र में मेडिकल की पढ़ाई सस्ती होने के लिए मांग उठाई है, मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई यूक्रेन से सस्ती हो जिससे प्रदेश के बच्चों को वतन छोड़ कर जाना ना पड़े। कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष सैयद जाफर ने ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पिता कह रहे हैं कि PUC में 97% अंक हासिल होने के बावजूद मेरा बेटा मेडिकल सीट हासिल नहीं कर पाया। मेडिकल सीट पाने के लिए करोड़ों देने पड़ते है। छात्र कम पैसे खर्च करके विदेश में शासन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।