सीएए कानून पर भड़की हिंसा को लेकर मीडिया और राजनीतिक पार्टियां हैं जिम्मेदार – केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रेड्डी

सीएए कानून पर भड़की हिंसा को लेकर मीडिया और राजनीतिक पार्टियां हैं जिम्मेदार – केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रेड्डी
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में भड़की हिंसा पर केंद्रीय गृहमंत्री किशन रेड्डी का बयान सामने आया है  जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दिल्ली में हुई हिंसा के लिए राजनीतिक दलों, अफवाहों और मीडिया को दोषी बताया है। उन्होनें कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर गलत और भ्रामक जानकारी लोगों को दी गई है इसमें किसी की नागरिकता छीनी नही जा रही बल्कि यह नागरिकता देने का कानून है।
रेड्डी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें निर्दोष लोगों की जानें गई हैं और इसमें अफवाहों और सोशल मीडिया ने आग में घी काम किया है।

G Kishan Reddy: Modi govt is determined to go to the bottom of the truth to unveil conspiracy,if any,to trigger riots. I will reiterate, CAA is not to take away citizenship of any Indian but to give citizenship to persecuted religious minorities in Pakistan,Bangladesh&Afghanistan https://t.co/iS6Z9MKxgj pic.twitter.com/QOy703aAnM

— ANI (@ANI) March 1, 2020

“>http://


दिल्ली हिंसा में  अभी तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 167 लोगों पर  एफआईआर दर्ज की गई है।
उत्तर.पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है पुलिस ने हिंसा के बाद कुल अब तक 167 एफआईआर दर्ज की है दिल्ली हिंसा में हथियारों का भी खूब इस्तेमाल किया गया हैण् पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कुल 36 केस दर्ज किया है  जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या लगभग 885 तक पहुंच गई है।

Exit mobile version