उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं बल्कि गुंडों, बदमाशों और बलात्कारियों का राज चल रहा है:- मायावती

बलरामपुर/ गरिमा श्रीवास्तव:- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में भी झकझोर देने वाली घटना हुई जहां एक दलित बेटी का गैंग रेप हो गया और उसे मरणासन्न स्थिति में रिक्शा में बैठा कर दरिंदों ने घर भेज दिया.. अस्पताल जाने के बाद अस्पताल वालों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया और रास्ते में ही बेटी ने दम तोड़ दिया. इस पूरे मामले पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने योगी सरकार का घेराव किया है उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना के बाद मुझे ऐसा लग रहा था कि शायद यूपी सरकार कुछ हरकत में आएगी। यूपी के मनचले लोग जो बहन-बेटियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, उन पर अंकुश लगाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। आज सुबह मैंने बलरामपुर की एक घटना न्यूज़ में देखी जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया

उत्तर प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, बलात्कारियों एवं अन्य अराजक तत्वों का राज चल रहा है। यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। खासकर इस सरकार में यहां की बहन-बेटियां बिलकुल सुरक्षित नहीं है. 

Exit mobile version