क्या इस साल होगा IPL? सौरव गांगुली बोले, मेरे पास कहने को कुछ नहीं, हम जहां थे….! 

खेल डेस्क – आईपीएल ( IPL ) का 13वें सीजन अब कोरोना की चपेट में आता हुआ नजर आ रहा हैं। पहले आईपीएल के आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया था। 

इसी बीच मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर 21 दिनों के लिए पूरे हिंदुस्तान में लॉकडाउन कर दिया हैं। ऐसे में अब एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या इस साल आईपीएल होंगे या नहीं? 

माना जा रहा है कि आईपीएल का 13वां सीजन अब रद्द होने की कगार पर पहुंच गया हैं। अब इसके आयोजन की उम्मीद ना के ही बराबर है, क्योंकि कोरोना वायरस के चलते पूरा देश अब अगले 3 हफ्तों तक बंद हो गया हैं। 

वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी इसको लेकर अब तक कोई फैसला नहीं ले पाए हैं। 3 हफ्तों के लॉकडाउन पर सौरव गांगुली का कहना है कि पिछले 10 दिनों में कुछ भी नहीं बदला हैं। ऐसे में मेरे पास कहने के लिए अभी कुछ नहीं है। हम उसी स्थान पर हैं जहां हम आईपीएल को स्थगित करते समय थे। मैं फिलहाल कुछ नहीं कह सकता। 

Exit mobile version