थाने में हुई अनोखी शादी , चौकी बना मंडप और पड़ोसी बने बाराती

Bhopal Desk , Gautam :- पुलिस वालों ने एक प्रेमी युगल की कल थाने में ही शादी करवाई। कानपुर के जूही थाने का मामला। बार – बार घर से भाग जाते थे प्रेमी युगल। थाने में पुलिस की निगरानी में हुई शादी बाद में दोनों के घरवालों को भी पुलिस ने मनाया।

घरवाले अन्य युवक से करवा रहे थे शादी
जानकारी के अनुसार कानपुर के कैंट क्षेत्र में राहुल और नैना पड़ोसी थे और दो साल पहले उनमें प्यार हो गया पर वहीं उनके परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। राहुल आर नैना को लगा की शायद उनके घरवाले उनकी शादी के लिए कभी नहीं मानेंगे जिसे देखते हुए राहुल और नैना ने पिछले साल जुलाई में घरवालों से छुपकर कोर्ट में शादी कर ली थी। बाद में उन्होंने अपने-अपने घरों में रहना जारी रखा। एक सप्ताह पहले नैना के परिजन उसकी शादी किसी अन्य युवक से करने की तैयारी करने लगे। इसके बाद दोनों प्रेमी दो दिन पहले अपने-अपने घरों से फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों को ढूंढा था
नैना के पिता ने जूही पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने छानबीन कर उन दोनों को पुलिस स्टेशन ले आई। उनकी प्रेम कहानी सुनने के बाद पुलिस ने दोनों परिजनों को थाने बुलाया और उन्हें यह युगल की शादी स्वीकार करने के लिए मनाया। दोनों परिवार आखिरकार मान गए।
पुजारी की व्यवस्था भी पुलिसवालों ने की, जिसने पुलिस स्टेशन के अंदर स्थित मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। वहीं पड़ोस में रहने वाले लोग इस समारोह में शामिल हुए। राहुल और नैना ने पुलिसकर्मियों का धन्यवाद दिया और इसके बाद वे घर चले गए।

Exit mobile version