सभी खबरें

बहुत से सीनियर डॉक्टर्स हुए बायपास, सरकार ने सिंधिया समर्थक मंत्री की पत्नी को दिया ये तोहफा, आदेश जारी 

मध्यप्रदेश/भोपाल – शिवराज सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी की पत्नी और जेपी अस्पताल की डॉक्टर नीरा चौधरी को सरकार ने संयुक्त संचालक नियुक्त किया हैं। इस संबंध मे आदेश भी जारी कर दिए गए है।

 

 

सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से चिकित्सा अधिकारी और प्रभारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. नीरा चौधरी को एतद द्वारा तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए अन्य आगामी आदेश तक अस्थाई रुप से कार्यालय, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल संभाग भोपाल में संयुक्त संचालक के प्रभार में पदस्थ किया जाता हैं। 

डॉक्टर नीरा चौधरी को सरकार द्वारा संयुक्त संचालक नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं दिग्गज नेता अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए करारा तंज कसा हैं 

अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा की – अंधा बांटे रेवड़ी फिर अपने – अपने को दे। बहुत से सीनियर डॉक्टर्स को बायपास करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा चौधरी को संयुक्त संचालक बना दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button