लेह:- भारतीय सेना ने चीन की सभी कोशिशें की नाकाम, विवादित इलाकों में बनाया दबदबा:- मनोज मुकुंद नरवणे

लेह:- भारतीय सेना ने चीन की सभी कोशिशें की नाकाम, विवादित इलाकों में बनाया दबदबा:- मनोज मुकुंद नरवणे  

 आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे कल से ही लेह दौरे पर हैं. इस दौरान आज उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस दौरान एलएसी पर हालत नाजुक है पर हमारी भारतीय सेना हर स्थिति के लिए तैयार है. सेना चीन की सभी कोशिशों को लगातार नाकाम कर रही है इसके साथ ही विवादित इलाकों में भी अपना दबदबा बनाया है. सेना के जवानों के जज्बे को मनोज मुकुंद नरवणे ने सलाम किया. और कहा कि हम किसी भी हाल में देश का झंडा झुकने नहीं देंगे. हमारी जान से बढ़कर भारत मां है. 

 मनोज मुकुंद नरवणे ने यह भी कहा कि मैंने कई जगहों का दौरा किया है कई लोगों से मिला हूं, बहुत से लोगों से चर्चा की है. पर हमारी सेना के जवान दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं. वह हर समय हर चुनौती को तैयार रहते हैं. देश की सेवा के लिए उन्हें अपनी जान की परवाह नहीं है. 

Exit mobile version