लॉकडाउन के वजह से यहाँ फंसे है मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल

Bhopal Desk ,Gautam Kumar

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन चल रहा है। इसके बावजूद अब तक देश में तकरीबन 8 हज़ार से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुकें है। इसे देखते हुए लॉकडाउन और बढाया जा सकता और इसकी पूरी संभावना है। कई राज्यों ने तो लॉक डाउन बढ़ा भी दिया है। जिसमे से महाराष्ट्र भी शामिल है। लॉक डाउन के वजह से कई लोग अपने घरों से दुर कहीं और फसे हुए हैं। इनमे एक नाम अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और दीपक डोबरियाल का भी है। यह दोनों उत्तराखंड के किसी गाँव में फसे हुए हैं। 

Lockdown में जहां एक तरफ सभी फिल्मों की शूटिंग और उससे जुड़े काम बंद हैं और इसके चलते सभी फिल्म स्टार्स अपने-अपने घरों में बंद हैं। वहीं दूसरी तरफ मनोज बाजपेयी अपने घर से दूर फंसे हुए हैं। मनोज बाजपेयी उत्तराखंड में फंसे हैं और उनके साथ अभिनेता दीपक डोबरियाल भी शामिल हैं।  हालांकि, मनोज बाजपेयी की फैमिली उनके साथ है, लेकिन दीपक डोबरियाल का परिवार मुंबई में ही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जिस वक्त लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, तब मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में थे। मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल उत्तराखंड के किसी ग्रामीण इलाके में हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक मनोज बाजपेयी ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए बताया कि वो लोग सुरक्षित हैं। 

मालूम होता है कि अभी घर वापस आने के लिए मनोज बाजपेयी को काफी इंतजार करना होगा, क्योंकि कोरोना का खतरा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इस कारण लॉकडाइउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिए जाने का अनुमान है। वहीं ऐसे में सभी बॉलीवुड स्टार्स सख्ती से सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और अपने सोशल एकाउंट्स के जरिए लोगों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। 

Exit mobile version