सभी खबरें

सोनिया गांधी को फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर मनोहरलाल खट्टर ने दिया अप्पतिजनक बयान

विधानसभा चुनाव का प्रचार करते हुए एक चुनावी रैली में सोनिया गांधी को कांग्रेस की अध्यक्ष बनाए जाने पर मनोहरलाल खट्टर ने दिया विवादास्पद बयान  

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने विधानसभा चुनाव 2019 के तहत प्रचार करते हुए सोनीपत में एक चुनावी रैली में सोनिया गांधी को कांग्रेस की अध्यक्ष बनाए जाने पर एक विवादास्पद बयान दे दिया है, जिसको लेकर उनकी आलोचना की जा रही है | इस बयान से गुस्साई कांग्रेस ने कहा है कि इस बयान से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का 'महिला-विरोधी चरित्र' साफ दिखाई देता है |

बता दें कि मनोहरलाल खट्टर ने कहा था कि  लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल (राहुल गांधी) ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कहा कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा | हमने उनका इस निर्णय का स्वागत किया | वंशवाद की राजनीति को खत्म करने के लिए यह अच्छा फैसला था | फिर, इन लोगों द्वारा देशभर में (नए अध्यक्ष की) तलाश शुरू की गई |

करीब तीन महीने बाद, उन्होंने सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया | यह तो ऐसा हुआ, जैसे खोदा पहाड़, निकली चुहिया, वह भी मरी हुई | उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस ने मांग उठाई है कि इस बयान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री क्षमा मांगें |

कांग्रेस ने हिन्दी में किए ट्वीट में कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान न केवल अशोभनीय और निम्नस्तरीय है, बल्कि यह भाजपा के महिला-विरोधी चरित्र को भी दर्शाता है |  हम मुख्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए उनसे अतिशीघ्र माफी की मांग करते हैं | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button