MP में बड़े सड़क हादसे, मंत्री का फॉलो वाहन हुआ हादसे का शिकार

विदिशा। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हादसे के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर विदिशा जिले में बाईपास पर मंत्री हरदीप सिंह डंग का फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक सब इस्पेक्टर घायल हो गया। वहीं इंदौर इच्छापुर हाईवे पर एक आयशर वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। फ़िलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
मंत्री का काफिला गाय से टकराया
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में मंत्री हरदीप सिंह डंग का काफिला सागर की ओर जा रहा था। उसी दौरान फॉलो वाहन रोड पर बैठी गाय से टकरा गया। हादसे में सब इस्पेक्टर ईश्वर सिंह बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंदौर-इच्छापुर किलर हाईवे ने ली एक और जान
खरगोन जिले के इंदौर-इच्छापुर हाईवे में दापोरा फाटे के पास आयशर वाहन और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें ऑटो में सवार चार महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आयशर चालक मौके से फरार हो गया। वहीँ घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के अंतुर्ली निवासी कृष्णा के रूप में हुई।