सभी खबरें

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई दिग्गजों ने जताया दुःख

मध्यप्रदेश/विदिशा – कोरोना संकटकाल के दौरान प्रदेश से नेताओं के दुःखद निधन की खबरें सामने आ रही हैं। इसी सिलसिले में अब मध्यप्रदेश भाजपा खेमे के लिए दुःखद ख़बर सामने आई हैं। जहां विदिशा से पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह ठाकुर का निधन हो गया हैं। 

बताया जा रहा है की आज सुबह उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी सहित स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं। भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुःख जताया हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ट्वीट कर लिखा की – विदिशा के पूर्व विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर जी के निधन का दुःखद का समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं शोकाकुल परिजनो को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button