बड़ा फेरबदल : सरकार ने DSP Rank के 38 अधिकारियों के किए तबादलें, गृह विभाग ने जारी की सूची

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर तबादलों का सिलसिला शुरू हो चूका हैं। आए दिन किसी न किसी विभाग के अधिकारियों को यहां से वहां किया जा रहा हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा तबादलें पुलिस विभाग में देखें जा रहे हैं। इसी सिलसिले में अब सरकार ने उप पुलिस अधीक्षक स्तर (DSP Rank) के 38 अधिकारियों के तबादलें कर दिए हैं। मंगलवार शाम को गृह विभाग ने तबादला सूची जारी की हैं। 

इस से पहले चार आईएएस अफसरों को यहां से वहां किया गया था। 

बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब किसी विभाग के अधिकारियों को यहां से वहां किया गया हो। हालही में अभी राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS), नाप तोल विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित कई विभागों में तबादलें किए गए हैं।  

Exit mobile version