मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक झटके में बदलें 14 जिलों के कलेक्टर, उपचुनाव से जोड़े जा रहे इसके तार 

भोपाल : मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों से पहले शिवराज सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है, जिसके तहत एक ही झटके में कुल 14 जिलों के कलेक्टर बदल दिये गए है। कुछ जगह कांग्रेस की सरकार में बने कलेक्टर हटाकर नए कलेक्टर बनाए गए हैं. तो कुछ कलेक्टर को हटाने की वजह मंत्रियों के साथ पटरी न बैठ पाना बताई जा रही है। जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए है उनमें होशंगाबाद, अशोकनगर, सागर, अलीराजपुर, धार, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट, निवाड़ी,शहडोल, रायसेन,सीधी, नरसिंहपुर कलेक्टर शामिल हैं। 

खबरों की मानें तो अलीराजपुर में कलेक्टर के तबादले को उपचुनाव की तैयारी के लिहाज से को जोड़कर देखा जा रहा है। अलीराजपुर की जोबट सीट पर उपचुनाव होना हैं। वहीं, सागर में मंत्रियों के साथ पटरी न बैठ पाने की वजह कलेक्टर के हटने की बताई जा रही है। इसके अलावा होशंगाबाद कलेक्टर की नियुक्ति कांग्रेस सरकार में हुई थी, स्थानीय स्तर पर उनके कामकाज को लेकर नाराजगी थी। बताया जा रहा है इस वजह से उन्हें हटाया गया है। 

ये है तबादला सूची

गौरतलब है कि एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने आईएएस स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे जिनमें 20 आईएएस अधिकारियों को बदला गया था। बता दे कि मध्यप्रदेश में तबादलों में छूट की समय सीमा 31 अगस्त को खत्म हो चुकी है।

Exit mobile version