सभी खबरें

मप्र कांग्रेस की बड़ी कार्यवाई, इस नेता को प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – 3 नवंबर को प्रदेश की 28 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसमें भाजपा को 19 सीटें मिली। जबकि कांग्रेस के खाते में 9 ही सीटें आई। हालांकि, कांग्रेस ने उपचुनाव से पहले ही इस बात का दावा किया था कि पूरी 28 सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। लेकिन कांग्रेस महज़ 9 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई।

इसके बाद से लगातार पार्टी में बदवाल की मांग की जा रहीं थी। इसी बीच आज मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आजाद सिंह डबास (Azad Singh Dabas) को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया हैं।

जिसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर ने दी। शेखर ने बताया कि डबास पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के खिलाफ कार्य कर पार्टी की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे थे। जिसके कारण ये कदम उठाया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button