
- शुक्रवार का दिन 'सचिन' के नाम”
- सचिन परौहा ने 4 विकेट लिए एवं 31 रन बनायें
मैहर से संवाददाता सैफी खान की रिपोर्ट – झुकेही मे चल रहे टेनिस बाॅल क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 के क्वाटर फाइनल पलौंहा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पलौंहा की टीम ने 8 ओवर मे धमाकेदार 104 रन बनाये। सचिन सोनी ने बेहतरीन अर्ध्दशतक लगाकर टीम को अच्छा लक्ष्य दिया।
जवाब मे झुकेही की खराब शुरुवात रही, सचिन परौहा ने पारी को संभाला और 31 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया, फिर आया “देशराज” नामक तूफान अंधाधुध गगनचुँभी छक्को से झुकेही के विजयी लक्ष्य को हासिल किया।
झुकेही जीतकर सेमीफाइनल मे जगह पक्की कर ली।
शनिवार को खेले जायेंगें सेमीफाइनल :-
1.घुनवारा बनाम तिघरा
2.झुकेही बनाम जमुनिया