
महाराष्ट्र / खाईद जौहर – महाराष्ट्र में सियासी घमसान अब खत्म हो चूका हैं। बीजेपी और एनसीपी ने मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना चुकी हैं। रातों रात एनसीपी ने बीजेपी को समर्थन देने का फैसला लिया। जिसके बाद आज देवेंन्द्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली, जबकि अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
उधर, इस पुरे मामले पर शरद पवार ने साफ़ कहा कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं हैं। अजित पवार का ये निजी फैसला था।
बता दे कि आज 12:30 बजे कांग्रेस, एनसीपी, और शिवसेना की एक साथ प्रेस कांफ्रेंस होने जा रहीं हैं। जिसमें एनसीपी चीफ शरद पवार शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे शामिल होंगे। इसके अलावा इस प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कयसा लगाया जा रहा है कि इस प्रेस कांफ्रेंस में कई तरह के खुलासे हो सकते हैं।