सभी खबरें

महाराष्ट्र : महागठबंधन में आई दरार!! कांग्रेस ने दी सरकार गिराने की धमकी….. 

महाराष्ट्र – बीते दिनों राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिग्गज नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उनमें कुछ हद तक निरंतरता की कमी लगती हैं। एक साक्षात्कार में यह पूछे जाने पर कि क्या देश राहुल गांधी को नेता मानने के लिए तैयार है, तो पवार ने कहा कि इस संबंध में कुछ सवाल हैं। उनमें निरंतरता की कमी लगती हैं। 

शरद पवार द्वारा दिए गए इस बयान पर कांग्रेस भड़क गई हैं। 

शरद पवार के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा महाविकास अघाड़ी को नसीहत दी हैं। कांग्रेस पार्टी की स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट यशोमति ठाकुर ने महाविकास अघाड़ी को नसीहत देते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में स्थिर सरकार चाहते हैं तो कांग्रेस के शीर्ष नेताओंं पर गलत टिप्पणी से बचना होगा।

यशोमति ठाकुर ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे एमवीए में सहयोगियों से अपील कर रही हूं कि यदि आप महाराष्ट्र में स्थिर सरकार चाहते हैं तो कांग्रेस के नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद कर दें। हर किसी को गठबंधन के बुनियादी नियमों का पालन करना चाहिए।

वहीं शिवसेना नेता संजय राउत का भी इस मामले में बयान सामने आया हैं। संजय राउत ने कहा कि पवार बहुत बड़े नेता हैं। अगर उनके जैसा नेता किसी भी राजनेता को लेकर कोई टिप्पणी करता है तो उसे उनका मार्गदर्शन समझना चाहिए।

मालूम हो कि जब से महाराष्ट्र में महागठबंधन हुआ है, तब से ही उसमें दरार आने की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि महागठबंधन के नेताओं की ओर से इन बातों को नकारा जाता रहा हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button