
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) परली विधानसभा सीट (Parli Assembly Seat) से एनसीपी नेता धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) से हार चुकी हैं | उन्हें नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ 27,485 वोटों से करारी हार मिली है | बता दें कि पंकजा मुंडे महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में ग्रामीण विकास, महिला और बाल विकास मंत्री हैं |