महाकाल मंदिर समिति ने कोरोना रोकथाम के लिए दिए 5 लाख

उज्जैन /गरिमा श्रीवास्तव:- महाकाल मंदिर समिति ने COVID-19  से रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹500000 दान स्वरूप दिए है. 

 पूरा देश लगातार कोरोना जैसे महामारी से लड़ने में जुटा हुआ है. बड़ी-बड़ी संस्थाएं जन  जन तक सुरक्षा संबंधी वस्तुएं पहुंचाने के लिए दान कर रही हैं . 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल उद्बोधन के दौरान पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा कर दी है. 21 दिन के लॉक डाउन से कोरोना वायरस के खतरे को कम किया जा सकता है

 देश में अब तक कोरोना से 11 मौत हो चुकी है. कोरोना  संक्रमित अब तक 576 मामले सामने आए हैं जिसमें से 44 लोगों को रीकवर किया गया है. और वही 11 की मौत हो गई है

Exit mobile version