किसान समाचार : मध्यप्रदेश को लगातार 6वीं बार मिला कृषि कर्मण अवार्ड

मध्यप्रदेश को लगातार 6वीं बार मिला कृषि कर्मण अवार्ड

भोपाल: भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारतीय अर्थव्यवस्था भारतीय किसानों की मेहनत पर निर्भर करती है भारत के हृदय कहे जाने वाले मध्य प्रदेश को एक बार फिर केंद्र सरकार द्वारा कृषि कर्मण अवार्ड मिला है

आपको बता दें मध्य प्रदेश को यह अवार्ड इस बार गेहूं और दालों के उत्पादन की श्रेणी में मिला है वहीं  प्रदेश को अब तक पांच कृषि कर्मण अवार्ड मिल चुके हैं जो कि विभिन्न श्रेणियों में मिले हैं यह पांच कृषि कर्मण अवार्ड मध्य प्रदेश की पिछली सरकार शिवराज कार्यकाल के दौरान मिले थे, वहीं अब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में यह पहला और प्रदेश का लगातार छठवां कृषि कर्मण अवार्ड होगा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होशंगाबाद की दो महिला कृषकों कंचन वर्मा और शिव लता महत्व को भी सम्मानित किया जहां कंचन वर्मा ने 1 एकड़ में 44 क्विंटल गेहूं के उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है वही शिव लता ने 19 क्विंटल प्रति एकड़ चने का उत्पादन कर सभी को चौंका दिया है

 जाते-जाते आपको यह भी बता दें मध्यप्रदेश में पिछली सरकार को सत्ता से दखल करने वाले  किसानों के लिए मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना ट्वीट खुशी जाहिर कर मध्य प्रदेश के किसानों को बधाइयां दी और निरंतर प्रदेश के लिए शुभकामनाएं दी

 

Exit mobile version