सभी खबरें

भाजपा ने नियुक्त किए 900 मंडल अध्यक्ष लेकिन उसमें महिला सिर्फ एक

भाजपा ने नियुक्त किए 900 मंडल अध्यक्ष लेकिन उसमें महिला सिर्फ एक

 

 

 भोपाल: भारत में महिलाओं के अधिकार की बात करने वाली राजनीतिक पार्टियां जब खुद की पार्टियों में महिलाओं की क्या जिम्मेदारियां और कितना कद होगा इन सब का आकलन आज मध्य प्रदेश के भाजपा पार्टी में महिलाओं का प्रतिनिधित्व के लिए क्या हाल है

  • सत्ता और संगठन में महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी आरक्षण का दावा करने वाली बीजेपी ने अपने संगठन चुनाव में महिलाओं को दरकिनार कर दिया|
  • अभी तक 1023 में से करीब 900 मंडल के अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें सिर्फ एक ही महिला है
  • वही उधर प्रदेश के 57  संगठनात्मक जिलों में से 33 में अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं उनमें एक भी महिला नहीं है
  • वही महिला मोर्चा इससे खासा नाराज दिखाई दे रहा है क्योंकि संगठन की अगली बैठक में महिला मोर्चा यह मुद्दा गंभीरता से उठा सकता है वहीं सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े ने इस मामले की जानकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर को भी दी है

 बीजेपी पार्टी का तर्क

 

 

महिलाओं को पद न देने के पीछे भाजपा प्रदेश संगठन के नेता अजीबो-गरीब तर्क दे रहे हैं प्रदेश चुनाव सेल का तर्क है कि चुनाव में रायशुमारी पर होते हैं जाहिर है यह रायशुमारी देने वालों ने एक भी महिला का नाम नहीं सुझाया होगा वही जबकि सूत्रों की माने तो प्रदेश के कई जिलों में मंडल और जिला अध्यक्ष के लिए सक्रिय महिला नीतियों के सामने आए थे लेकिन संगठन के कुछ नेताओं का मानना था कि मंडल और जिलाध्यक्ष के पद पर रहने वालों को रात दिन काम करना पड़ता है इस पद पर नहीं बढ़ाया जा सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button