मध्यप्रदेश/ सबसे बुजुर्ग महिला ट्रैफिक वार्डन निर्मला पाठक का निधन, मुंबई से इंदौर तक संभाला है ट्रैफिक

इंदौर: आपको बता दें की ट्रैफिक सँभालने बहुत ही कम फेमस होते हैं पर एक ऐसी सख्सियत थीं जिनका नाम इंदौर से मुंबई तक फेमस है। ट्रैफिक वार्डन निर्मला पाठक (94) का शनिवार काे निधन हाे गया। शहर के चौराहाें पर खाकी वर्दी पहनकर अपनी सीटी से लंबे समय तक ट्रैफिक कंट्राेल करने वालीं पाठक कुछ साल पहले ही बाथरूम में फिसलकर ऐसे गिरीं थीं कि फिर खड़ी ही नहीं हो पाईं। इतनी फेमस थीं कि इंदिरा गाँधी ने तो उनका नामकरण भी कर दिया था पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साइकिलवाली बाई नाम दिया था। वहीं, अभिनेता शाहरुख खान ने उन्हें अपने एक शो में बुलाकर इंदौर की दादी के खिताब से नवाजा था।
बाथरूम में फिसलने से कमर में आई थी गंभीर चोट
जानकारी के अनुसार पाठक ने शनिवार सुबह अपने लवकुश आवास विहार स्थित निवास पर अंतिम सांस लीं। बिस्तर पर पड़ने के बाद पाठक की सबसे छोेटी बहन ने उनकी काफी देखभाल की और उनको संभाला। बहन उषा ने बताया था कि यातायात को लेकर उन्हें कई बार पुरस्कृत किया गया। एक दिन तो ट्रैफिक संभालते हुए वे बेहोश होकर बाजार में ही गिर गईं थी। लोगों ने उन्हें घर छोड़ा। नवंबर 2018 में बाथरूम में फिसलकर गिर गईं थीं। बेटे ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, जब नहीं खोला तो गेट तोड़ना पड़ा। वे भीतर ही बेहोश पड़ी थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वे फिर बिस्तर से उठ नहीं पाईं। वे एक हांथ और एक पैर से पैरालाइज़्ड हो गयी थीं।

.jpg)


