सभी खबरें

7 सितंबर से पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो,कंटेनमेंट जोन में मेट्रो को इजाजत नहीं

नई दिल्ली/आयुषी जैन– भारत देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है, कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार हर भरसक प्रयास कर रही है और कोरोना को जड़ से मिटाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सरकार द्वारा की जा रही हैं..

देश में अनलॉक 4 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, विभिन्न प्रकार की पाबंदियों को खत्म करते हुए सरकार ने कई छूट दी हैं.

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए बताया है, राजधानी दिल्ली में मेट्रो को चलाने की इजाजत दी गई है 7 सितंबर से मेट्रो पटरी पर दौड़ेगी, 
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मेट्रो स्टेशन में बिना थर्मल स्क्रीनिंग के प्रवेश नहीं मिलेगा और यदि किसी भी शख्स के बॉडी का तापमान थर्मल स्क्रीनिंग में बड़ा मिलता है तो वह मेट्रो में सफर करने से वंचित रह जाएगा..

मेट्रो ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया है मेट्रो के एक कोच में अधिक से अधिक 50 लोगों के सफर की व्यवस्था होगी यदि इससे अधिक लोग सवार होते हैं तो यात्री कोच से भी उतारे जा सकते हैं इन सभी नियमों का पालन यात्री कर रहे हैं या नहीं के लिए 500 कर्मचारी मेट्रो में तैनात रहेंगे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button