मध्यप्रदेश/ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और महापौर मालिनी गौड़ गिरफ्तार

इंदौर: बताया जा रहा है कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और महापौर मालिनी गौड़ को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला राजगढ़ में हुयी घटना से जुड़ा हुआ है, जिसमे महिला अधिकारी द्वारा भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा गया था, इसके विरोध में भाजपा के नेताओं ने एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी थी। परन्तु कांग्रेस विधायकों ने राजगढ़ महिला अधिकारी की तारीफ करके उन्हें सम्मानित करने का आग्रह किया था। फिर यह मामला तूल पकड़ने लगा। बता दें कि एक दिन पहले भाजपा नेता ने मंच से महिला अधिकारियों के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी की थी, जिसका विरोध मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के कलेक्टरों और अधिकारियों के साथ ही साथ कांग्रेस के नेताओं ने भी किया। आज महिला अधिकारियों के विरोध में भाजपा नेता अपने कार्यकर्ताओं सहित पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे हैं।  

प्रदर्शन के दौरान भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, इंदौर महापौर मालिनी गौड़, भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह सहित और कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version