मप्र / नर्मदा महोत्सव का आगाज: तीन दिन चलेगा उत्सव, गायक कैलाश खेर और मैथिली ठाकुर देंगे प्रस्तुतियां

 

अमरकंटक: अनूपपुर जिले के अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। नर्मदा जयंती से शुरू हुआ महोत्सव 2 फरवरी तक चलेगा,  महोत्सव में गायक कैलाश खेर और मैथिली ठाकुर भी प्रस्तुति देने आएंगी।

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' है थीम

महोत्सव तीन दिन चलेगा जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। महोत्सव में शामिल होने पूरे देश से कलाकार आएंगे हैं। अमरकंटक को ऐसे सजाया गया है चमकता हुआ तारा। महोत्सव 31 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा। उत्सव में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को सामूहिक योग और ट्रैकिंग के लिए रखा गया। उत्सव का दूसरा दिन बेटियों को समर्पित रहेगा। 1 फरवरी को 2100 बेटियों को भोजन कराया जाएगा। इस पूरे दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर कार्यक्रम होंगे।

कल मैथली और 2 को कैलाश आएंगे

1 फरवरी की शाम गायिका मैथली ठाकुर संगीतमय प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर और उनका बैंड कैलाशा अपना कार्यक्रम पेश करेगा। आयोजन में आदिवासी संस्कृति की छटा बिखरेगी। 100 से ज़्यादा नृत्य दल यहां कर्मा, सुआ, शैला जैसे 8 प्रकार के आदिवासी नृत्य पेश करेंगे।

Exit mobile version