
भोपाल। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के ओएसडी यानी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के खिलाफ भोपाल न्यायालय ने मामला दर्ज किया है. यह मामला जान से मारने की धमकी का है.
परिवहन मंत्री के ओएसडी कमल नागर के खिलाफ भोपाल कोर्ट द्वारा जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है. कमल नागर ने फरियादी भुवनेश्वर मिश्रा को जान से मारने की धमकी दी थी.