मध्यप्रदेश: दिनदहाड़े शराब ठेकेदार को मारी गोली: जगह को लेकर चल रहा था विवाद

मध्यप्रदेश: इंदौर में दिनदहाड़े सरेआम कुछ गुंडों ने शराब ठेकेदार को गोली मार दी| घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया| घटना दोपहर की है जब लोगो ने गोली की आवाज़ सुनी तो भीड़ इक्कट्ठी हो गई, लेकिन आरोपी जब तक मौके से फरार हो चुके थे| फ़िलहाल घायल अर्जुन गंभीर हालत में है| यह वारदात इंदौर के सत्यसांई चौराहा स्थित सिंडिकेट के ऑफिस की है|
घायल ठेकेदार अर्जुन पिता वीरेंद्रसिंह ठाकुर है। घटना के बाद अर्जुन के समर्थकों ने सिंडिकेट के ऑफिस पर जमकर तोड़फोड़ की है। दरहसल अर्जुन की शराब की दुकान है। इसे लेकर कई महीनों से शराब सिंडिकेट से जुड़े लोगों से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी इसे लेकर विवाद हुआ था| बता दें की शराब दुकान शहर की सबसे अच्छी लोकेशन पर होने के साथ ही यहां से सबसे ज्यादा रेवेन्यू मिलता है। इसे लेकर कई दिनों से गैंगवार की स्थिति बन रही थी। वहीं, लोगों के मुताबिक घटना के दौरान कुछ कुख्यात गैंगस्टर भी वहां थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की और अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है|
घटना पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान
उन्होंने कहा की इंदौर की इस घटना के विषय को गंभीरता से लिया गया है| साथ ही कहा कि तय किया गया है की इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी और जो भी इनके अवैध मकान और अवैध सम्पत्तियाँ है सबको जब्त कर लिया जाएगा, इंदौर या पूरे प्रदेश में हम ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं करेंगे|




