
मध्यप्रदेश:- ऑक्सीजन की कमी से प्रदेश में एक भी मौत नहीं होने के लगातार भाजपा नेताओं के बयान सामने आने पर इंदौर में कांग्रेस के लोगों ने आज अनोखा प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर पर फूल माला चढ़ाकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों का कहना था कि सरकार कह रही है कि प्रदेश सहित देशभर में एक भी करोना पीड़ित व्यक्ति की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। जिस ऑक्सीजन सिलेंडर के कारण देश के करोड़ों लोगों की जान बची। आज उसने इस झूठी सरकार के बयान से दुःखी होकर आत्महत्या कर ली।
बता दें की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक खंडेलवाल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र यादव, प्रवक्ता गिरीश जोशी के नेतृत्व में सुबह अनोखा प्रदर्शन किया| इनका कहना है कि भाजपा सरकार ने संसद में इतिहास का सबसे बड़ा झूठ बोला है। देश मैं लाखों लोग ऑक्सीजन की कमी से तड़प-तड़प के मरे हैं। पीड़ित व्यक्ति के परिवार के लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर-दर भटकते हुए पूरे देश ने देखा है। एक-एक सिलेंडर के लिए लोगों ने हजारों रुपए दिए हैं, लेकिन झूठी सरकार द्वारा उन लाखों लोगों की मौत का मजाक उड़ाया गया। भाजपा के इस झूठे बयान से दुःखी होकर ऑक्सीजन सिलेंडर ने आत्महत्या कर ली है।