मध्यप्रदेश कांग्रेस बुकलेट का दावा- सावरकर के ब्रम्हचर्य ग्रहण करने से पहले नाथूराम गोडसे से थे होमोसेक्सुेअल संबंध

मध्यप्रदेश कांग्रेस बुकलेट का दावा- सावरकर के ब्रम्हचर्य ग्रहण करने से पहले नाथूराम गोडसे से थे होमोसेक्‍सुअल संबंध

मध्य प्रदेश कांग्रेस के सेवालदल की पत्रिका जारी होने के बाद विवादों में आ गया है. इस पत्रिका में कुछ ऐसा दावा किया गया जो किसी ने कभी सोचा भी नही होगा जिसके बाद बीजेपी भी एक्शन में आ गई और दोनो पार्टियों के बीच बवाल खड़ा हो गया। बता दें कि सवारकर और गोडसे के रिश्तों पर एक लेख लिखा गया है जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल कांग्रेस के बुकलेट में दावा किया गया है कि सावरकर और गोडसे के बीच शारीरिक संबंध थे.

दरअसल मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कांग्रेस के सेवा दल प्रशिक्षण शिविर में विनायक दामोदर सावरकर और नाथूराम गोडसे से संबंधित विवादित साहित्य बांटा गया. जो बुकलेट बांटा गया उसका नाम था 'वीर सावरकर कितने वीर'. इसमें कांग्रेस ने सावरकर की जिंदगी से जुड़ी तमाम घटनाओं का जिक्र किया था. इसमें इस बात का जिक्र है कि वीर सावरकर ब्रह्मचर्य ग्रहण करने से पहले नाथूराम गोडसे से होमोसेक्‍सुअल संबंध थे. इसके अलावा भी कई ऐसी बात है जिसको लेकर बीजेपी ने घोर आपत्ति जताई है.

 

 

 

Exit mobile version