
- वैक्सिनेशन को लेकर कुछ विपक्षी नेताओं की भ्रम फैलाने की कोशिश
- दिसंबर तक वैक्सिनेशन को पूरा करने की कोशिश
- तीसरी लहर के लिए डॉक्टरों को दी जाएगी कॉउस्लिंग
- महंगाई को बढ़ाने का श्रेय कांग्रेस को जाता है
मध्यप्रदेश:- स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान सामने आया है| मध्यप्रदेश में वैक्सीन की कमी होने पर सारंग ने कहा की वैक्सिनेशन को लेकर कुछ विपक्षी नेताओं ने भ्रम फैलाने की कोशिश की है|
उन्होंने कहा कि दिसंबर तक वैक्सिनेशन को पूरा करने की कोशिश जारी है| जनता को पहला और दूसरा दोनों डोज लगाने की पूरी कोशिश है हमारी लेकिन जनता ज्यादा उत्साहित है इसलिए वैक्सीन कम पड़ रही है| साथ ही उन्होंने ये भी कहा की केंद्र से हमे जितनी वैक्सीन मिल रही है उतनी वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है|
बता दें की आने वाली तीसरी लहर के लिए डॉक्टरों को कॉउस्लिंग दी जाएगी|
विश्वास सारंग ने महंगाई को लेकर कांग्रेस पर तंज़ कसा कहा की महंगाई को बढ़ाने का श्रेय कांग्रेस को जाता है| साथ ही चुनाव को लेकर कहा की कांग्रेस तो चुनाव के लिए चंदा वसूलने के लिए बैठक कर रही है|