मध्यप्रदेश/ बिसाहूलाल तीर्थ यात्रा से लौटे और बोले मंत्री बनूँगा, भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे

 

  1. लापता विधायक डंग और कंसाना मेरे संपर्क में, ऐसा दावा किया है गृहमंत्री बाला बच्चन ने
  2. मध्यप्रदेश में कांग्रेस कर सकती है जल्द मंत्रिमण्डल का विस्तार  

भोपाल: विधायकों के गायब होने का सिलसिला अभी भी जारी है। लेकिन तीन विधायकों में से एक बिसाहूलाल सिंह रविवार को भोपाल लौट आए। और आते ही यहां सबसे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। और बाद में कहा- मैं तो तीरथ करने गया था। मुझे किसी ने बंधक नहीं बनाया। मैं कांग्रेस में ही रहूंगा। बात करते हुए जब मीडिया वालों ने उनसे पूछा कि बेंगलुरू में आपके साथ विधायक हरदीप सिंह डंग और रघुराज कंसाना भी थे? तो ये सुनते ही वो मौन हो गए। गृहमंत्री बच्चन ने कहा है कि दोनों गायब विधायक उनके संपर्क में हैं और वो जल्द ही भोपाल पहुंचेंगे। बिसाहू को बेंगलुरू से लाए मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल से जब मीडिया ने पूछा- बिसाहू बेंगलुरू में कहां मिले। उन्होंने कहा- वहीं मिले।

पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने बिसाहू लाल के साथ सेल्फी पोस्ट की

पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वे बिसाहू लाल के साथ नजर आ रहे हैं। बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ शुरू से था और हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को उनका पूरा समर्थन है।

भाजपा की राह आसान नहीं
भाजपा जोड़-तोड़कर अपनी सरकार बनाने का प्लान बना रही थी लेकिन प्लान सफल नहीं हो पाया। प्लान सफल तभी होगा जब कांग्रेस के 8 विधायक इस्तीफा दें। निर्दलीयों के इस्तीफे से भाजपा का काम नहीं बनने वाला। बिसाहूलाल सहित 8 विधायकों की वापसी से भाजपा के लिए सरकार बनाने की राह और मुश्किल हो गई है।

Exit mobile version