मध्यप्रदेश: सामान से भरा ट्रक कार के ऊपर पलटा, मौके पर तीन लोगो की मौत 

मध्यप्रदेश:-  इंदौर-भोपाल रोड पर झागरिया जोड़ के पास किसान के सामान से भरा ट्रक कार के ऊपर पलट गया| हादसा होते ही वहां लोगो की भीड़ इक्कठी हो गई और जाम लग गया|

बता दें की हादसे में ट्रक के नीचे दबने से कार में सवार बुजुर्ग वकील और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई|

घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने पुलिस को हादसे की खबर दी जब पुलिस करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंच गई|  तीन क्रेन और बुलडोजर की मदद से ट्रक को उठवाया गया, इसके बाद शवों को निकाला गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जूट गई है| इस  हादसे के दौरान मौके पर विधायक सुदेश राय भी मौजूद रहे| 
 

Exit mobile version