अफसरों को सुशासन का पाठ पढ़ा रहे CM Shivraj, इधर महिला IAS का छलका दर्द, उठाए सवाल

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश की आईएएस अधिकारी और इंदौर स्मार्ट सिटी की सीईओ अदिति गर्ग का सोशल मीडिया दर्द छलका हैं। उन्होंने ट्वीट कर छुट्टी के दिन काम करने की परंपरा पर सवाल खड़े किए है।

आईएएस अदिति गर्ग ने ट्वीट कर लिखा है कि सरकारी सेवा में छुट्टी और सप्ताहांत के काम करने की परंपरा अस्वस्थ हैं। काम को जरुरी, तात्कालिक और बढ़ा-चढ़ाकर स्टॉफ पर काम करने के लिए आवश्यक दबाव बनाया जाता हैं। अगर हमें काम में क्वालिटि चाहिए तो लोगों के निजी वक्त का आदर करना पड़ेगा। अच्छा काम प्रोफेशनलिज्म से आता है ना कि काम को मनगढंत तरीके से जरुरी बताकर।

यह पहला मौका नही है, जब किसी आईएएस अधिकारी सोशल मीडिया पर दर्द छलका हो, इसके पहले भी कई आईएएस अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दर्द बयां कर चुके हैं। 

गौरतलब है कि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नौकरशाहों पर सख्त रवैया अपनाए हुए है, अफसरों को लगातार सुशासन का पाठ पढ़ा रहे है और लापरवाही पर छुट्टी की जा रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ यहीं अफसर शिवराज सरकार के लिए मुसीबत बनाए हुए हैं।

Exit mobile version