लव, आशिक़ और आशिक़ी 2 की हीरोइन करने जा रहे हैं एक साथ काम

मुंबई। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार एक साथ पर्दे पर नज़र आने वाले हैं. दोनों निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म में अदाकारी करते दिखाई देगें.

फिल्म के नाम को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है. निर्देशक लव इससे पहले प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी को डायरेक्ट कर चुके हैं.

रणबीर के साथ काम करने पर श्रद्धा ने कहा कि वे उनके साथ करने के लिए बेहद उत्साहित है.

श्रद्धा इन दिनों अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर के प्रोमोशन में व्यस्त है. तो वहीं रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के साथ कैप्चर करने के लिए फोटोग्राफर बैचेन है.

फिल्म की शूटिंग सम्भवतः मार्च में शुरू होगी.

↑
Exit mobile version