MP में लव जिहाद बर्दाश्त नहीः माता-पिता की सहमति और मौजूदगी के बगैर निकाह ना कराएं काजि

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश में लव जिहाद के मामलों और शिकायतों को देखते हुए उलेमाओं ने बड़ा एलान किया है, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजि सैयद अनस अली नदवी ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद के मामले नही होने चाहिए। प्रदेश भर के काजियों को इस संबंध मे चिट्ठी भी लिखी है। राजधानी भोपाल में इस पर अमल भी किया जा रहा है, लड़का और लड़की दोनो के माता-पिता की सहमती के साथ निकाह कराया जा रहा है। मध्यप्रदेश से कुछ शिकायतें आई थी जिसके बाद हमने सभी काजियों को चिट्ठी लिख अपील की है कि बिना सहमती और मौजूदगी के बिना कोई आता है तो ऐंसा निकाह ना कराएं जिससे मुल्क में अमन बरकरार रहे।

साथ ही उन्होंने कहा कि शिकायते मिल रही थी कि दो अलग-अलग मजहब के लोग चोरी-छिपे निकाह करवा लेते हैं जिसके बाद बवाल मच जाता है। जरूरी है कि निकाह कराते समय पंजीयन के समय दस्तावेज अच्छे से परख लिया जाए, और पूरी संतुष्टी होने पर ही निकाह करवाया जाए।

काजी अनस ने कहा कि कई मामलों में देखने में आया है कि सिर्फ निकाह करवाने के उद्देश्य से धर्म बदल लिया जाता है। इसमें लड़का और लड़की दोनो शामिल हैं। महज निकाह या इस्लामी पद्धति से विवाह करने के मकसद से किया गया धर्म परिवर्तन न तो मजहबी एतबार से दुरुस्त है और न ही इसे कानूनी मान्यता है।

Exit mobile version