सभी खबरें

स्मार्ट सिटी आफिस में हुआ प्रेम-प्रसंग, युवक ने शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

जबलपुर/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्मार्ट सिटी आफिस में कार्यरत महिला के साथ मे ही कार्य करने वाले युवक दिलीप झारिया ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया है। महिला ने जब दिलीप से शादी का कहा तो पहले तो वह टालमटोल करता रहा, बाद में शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने तिलवारा थाने जाकर पुलिस को पूरा घटना क्रम बताया जिस पर पुलिस ने दिलीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक महिला पूनम अपने मायके में दो बच्चों के साथ रहती है और नगर निगम में स्मार्ट सिटी के आफिस में कार्यरत है वहीं उसके साथ ही उसके आफिस में काम करता है दिलीप जिससे उसकी दोस्ती हो जाती है। और धीरे-धीरे उन दोनों में प्यार भी हो जाता है। जिसका मौका देखते ही दिलीप महिला के साथ शारीरिक शोषण कर देता है। महिला के विरोध करने पर युवक ने शादी करने का झांसा दिया जिससे महिला शांत हो गई। शारीरिक शोषण का शिकार हो रही महिला ने जब दिलीप से शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा, और जब पूनम ने शादी का दबाव बनाना चाहा तो उसने साफ इनकार कर दिया।

दिलीप द्वारा दिए गए धोखे से व्यथित होकर पूनम ने तिलवारा थाना पहुंचकर दिलीप के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button