Lockdown Returns : इस राज्य में 1 जुलाई तक रहेंगी पाबंदी…सरकार ने किया ऐलान

बंगाल : देश के कई राज्यों में अभी भी कोरोना का संक्रमण बना हुआ हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार लगातार लॉक डाउन का सहारा ले रहीं हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल में 1 जुलाई तक के लिए लॉक डाउन को बढ़ा दिया हैं। 

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदी को 15 दिन और यथावत रखने की घोषणा की हैं। जिसके बाद से बंगाल में 1 जुलाई तक लॉकडाउन प्रभावी हो गए हैं। इससे पहले 15 जून को सारी पाबंदियां समाप्त होने वाली थी बावजूद इसके 1 दिन पहले ममता सरकार ने इस फैसले की घोषणा की।

हालांकि इस दौरान राज्य में कई तरह की छूट रहेगी। 

बता दे कि पश्चिम बंगाल से पहले गोआ में सरकार ने 1 जुलाई तक लॉक डाउन को बढ़ाया हैं। 

 

 

Exit mobile version