
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने लॉक डाउन को लेकर एक बार फिर प्रदेश सरकार का घेराव किया हैं। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagvat) की भोपाल में होने वाली बैठक को लेकर सरकार पर निशाना साधा हैं।
दरअसल, मोहन भागवत आज भोपाल के ठेंगड़ी भवन में महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे।
आरिफ मसूद ने कहा कि यह अफ़सोस वाली बात है कि संघ की दो दिन बैठक भोपाल में होगी। लॉकडाउन में यह बैठक होगी, ऐसा होना नहीं चाहिए, लेकिन अब इनकी चल रही है, इन्ही के नियम है, इन्ही के बनाये हुए कायदे हैं। जैसा चाह रह हैं वैसे सरकार चला रहे हैं।
उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार और आरएसएस के लोग चुनाव लड़ने, चुनाव जीतने और सत्ता पाने का काम कर रही हैं। कोरोना से सही तरीके से निपटने की तैयारी सरकार ने नहीं की हैं। आरिफ मसूद ने कहा कि बैठक लेने के लिए लॉकडाउन नहीं है, और आम जनता के लिए लॉकडाउन है, कोरोना हैं।
बता दे कि हालही में भोपाल में लगाए गए 10 दिनों के लॉक डाउन में भी कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसका जमकर विरोध किया था।