LIVE :- CAA का विरोध कर अपनी खोई हुई ज़मीन पाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस का आज दिल्ली में प्रदर्शन, तो 25 को हर राज्यों में प्रदर्शन

- यह प्रदर्शन दिनांक 25 तारीख को हर राज्य की राजधानी में कांग्रेस पार्टी देश व्यापी स्तर पर करेगी
नई दिल्ली :- आज दिल्ली के राजघाट में CAA कानून को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है, इस प्रदर्शन में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री, अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटोनी समेत कई अन्य बड़े नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। इस प्रदर्शन का उद्देश्य केंद्र सरकार के हाल ही में लाए गए कानून सीएए यानी कि केंद्रीय नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करना है। इसके साथ ही साथ आपको बता दें कि 25 तारीख को कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। सीएए कानून को लेकर इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस अपनी तमाम सरकारें जो की अलग-अलग प्रदेशों में चल रही है, उसके मुख्यमंत्रियों के तत्वाधान में भी प्रदर्शन करेगी। आपको बता दें कि यह प्रदर्शन दिनांक 25 तारीख को हर राज्य की राजधानी में कांग्रेस पार्टी देश व्यापी स्तर पर करेगी और अपनी मौजूदगी का अहसास कराएगी एवं जनता तक यह मैसेज पहुंचाएगी की कांग्रेस पार्टी सीएए कानून के बिलकुल खिलाफ है और वह इसकी खिलाफत के लिए कुछ भी कर सकती है। यह प्रदर्शन करने का कांग्रेस का एक मकसद यह भी हैं कि जो भी प्रदर्शन भाजपा व सरकार के खिलाफ हो रहें हैं। कांग्रेस उसके जरिये अपनी खोई हुई जमीन पा सकें। गौरतलब है की आज भारतीय कांग्रेस द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नेतृत्व में दिल्ली के राजघाट पर नागरिकता संशोधन क़ानून व केन्द्र सरकार की ग़लत नीतियो के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन किया जाना पहले से प्रस्तावित था। जिसके अंतर्गत यह पूरा प्रदर्शन किया जा रहा हैं।


.jpeg)

