जबलपुर में अब नहीं मिलेगी शराब, ठेकेदारो ने दुकानों को किया बंद

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) -: लॉकडाउन(Lockdown) के बीच खोली गई ग्रामीण क्षेत्र की शराब दुकानों(Wine shop) को ठेकेदार ने बंद कर दिया है। ठेकेदार का अब कहना है कि कोरोना(Corona) वायरस के कारण दुकानों को खोलने के लिए कम समय मिल रहा है। इसके कारण उन्हें  बहुत घाटा उठाना पड़ रहा है। अभी यह मामला  अदालत में भी है। इस बीच सामान्य लाइसेंस शर्त 8 का उल्लंघन करने पर ठेकेदार के खिलाफ आबकारी नियमों के तहत मामला भी दर्ज किया गया है । जिले में अभी ग्रामीण क्षेत्र की 74 देशी और विदेशी शराब की दुकानें खुली थीं। इनके लिए ठेकेदार को रोजाना करीब 8 लाख लाइसेंस फीस आदि जमा करनी पड़ती है। ठेकेदार की तरफ  से मांग की जा रही है कि दुकानों को खोलने का टाइम बढ़ाया जाए। अभी सुबह 7  बजे से शाम को 7 बजे तक का समय दिया गया है, जबकि बिक्री इसके बाद ज्यादा होती है। ऐसे में दुकानों से घाटा उठाना पड़ रहा है। ठेकदार ने इस कारण से  दुकानों को बंद कर दिया है।

शर्त के उल्लंघन पर ठेकेदार पर मामला दर्ज

जिले में लगभग 598 करोड़ रुपए में शराब का ठेका हुआ है। इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की 143 देशी और विदेशी शराब की दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों के लिए ठेका फर्म ने अभी सुरक्षा निधि भी जमा नहीं कराई है।

 ग्रामीण क्षेत्र की शराब दुकानों पर लगा ताला

ग्रामीण क्षेत्रों में शराब दुकानों को ठेका फर्म की ओर से बंद कर दिया गया है। बिना अनुमति के दुकान बंद किए जाने पर फर्म से जवाब मांगा जा रहा है।

 एसएन दुबे, सहायक आयुक्त आबकारी

 

Exit mobile version