लिकर एसोसिएशन हड़ताल पर, बावजूद इसके कटनी जिले में दुकान खोलकर बेची जा रहीं है शराब

कटनी/ढीमरखेड़ा से राजेंद्र कुमार चौरसिया की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में कुछ ही दिनों पहले शराब ठेकेदारों द्वारा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समक्ष मांग रखी गई थी। शराब ठेकेदारों की मांग को देखते हुए लिकर एसोसिएशन ने अपनी मांग रखी। लिकर एसोसिएशन ने मांग रखी है, लॉक डाउन के समय में शराब की दुकानें बंद थी। ऐसे में साल भर के लिए शराब ठेकेदारों को जो राशि तय की गई थी उस में कटौती होना चाहिए। सरकार ने जिन इलाकों में शराब की दुकान खोलने की परमिशन दे दी है। एसोसिएशन का ये कहना है कि वह दुकान तभी खुलेंगे जब तक साल भर के लिए जो राशि शराब ठेकेदारों को तय की गई है, उसमें कटौती नहीं की जाती। 

पूरे प्रदेश में शराब की दुकान है बंद है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के कटनी जिले की ग्राम पंचायत उमरिया पान में शराब की दुकान को खोलकर शराब बेची जा रही है। पूरा दिन शराब की दुकान ना खोल कर शाम को बार-बार शराब की दुकान खुलती है और शराब की बिक्री होती है। जैसे ही ज्यादा भीड़ लगती है तो शराब की दुकान बंद कर दी जाती है और फिर कुछ समय बाद फिर खोली जाती है, फिर भीड़ लगती है तो फिर बंद कर दी जाती है। 

एक और देखा जाए तो जहां पूरे प्रदेश के शराब ठेकेदार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कटनी जिले के ग्राम उमरिया पान में शराब दुकान खोलकर शराब की बिक्री करने से ऐसा प्रतीत होता है। लिकर एसोसिएशन की मांग और हड़ताल से इनको कुछ लेना देना ही नहीं है।

Exit mobile version