रायसेन-वार्ड नंबर एक नरापुरा मे तेंदुए का आतंक जारी।

रायसेन-वार्ड नंबर एक नरापुरा मे तेंदुए का आतंक जारी।

 रायसेन / अमित दुबे:-रायसेन के वार्ड नंबर 1 नयापुरा में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है.तेंदुए ने देर रात एक ही गरीब परिबार की सात बकरियों को अपना शिकार बना लिया.
  तेंदुए का शिकार बनने वाली है सभी बकरियां टीकाराम रैकवार की है.
 आपको बता दें कि विगत दो माह से नरापुरा बासी तेंदुए से परेशान हैै.


बिगत दो माह में करीब 7 गायों और लगभग 16 बकरियों का तेंदुआ द्वारा शिकार हो चुका है।
 यह सब कुछ जानते हुए भी वन विभाग के सभी अधिकारी मौन है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई खास प्रयास नहीं किए जा रहे। तेंदुए का खौफ इतना बढ़ गया है कि सभी वार्डवासी डरे हुए हैं.
 यह तेंदुआ इतना खतरनाक हो गया है कि अब घर मे घुसकर शिकार कर रहा है।
पर फिर भी वन विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है जैसे वह किसी बड़े हानि का इंतजार कर रहा हो.

Exit mobile version