राज्यसभा चुनाव LIVE:- लक्ष्मण सिंह अभी तक नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री कमलनाथ के आवास, यह है बड़ी वजह

राज्यसभा चुनाव LIVE:- लक्ष्मण सिंह अभी तक नहीं पहुंचे कमलनाथ के आवास,  यह है बड़ी वजह

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह अब तक कमलनाथ के आवास पर नहीं पहुंचे हैं इसके अलावा पूर्व मंत्री उमंग सिंघार भी कमलनाथ के बंगले पर नहीं पहुंचे विधायक दल की बैठक के लक्ष्मण सिंह तुरंत चले गए थे. हालांकि कल पहुंचे जरूर है पर बैठक शुरू होने से पहले ही लक्ष्मण सिंह अपनी गाड़ी में बैठ कर वापस चलेगा. हालांकि परसों कि जब विधायक दल की बैठक हुई थी तो उस बैठक में भी लक्ष्मण सिंह नहीं पहुंचे थे. 

 इन दो नेताओं का कमलनाथ के आवास पर ना पहुंचने यह सवाल खड़े करता है कि क्या यह दोनों नेता नाराज हैं… 

 ऐसा भी माना जा रहा है कि शायद उमंग सिंगार का नेतृत्व पर बस नहीं चला जिसकी वजह से वह कमलनाथ के आवास पर नहीं पहुंचे हैं. आपको बता दें कि उमंग सिंघार हर बात खुलकर सामने रखते हैं. 

 बता दे कि राज्यसभा चुनाव सुबह 9:00 बजे से शुरू हो गया है और यह चुनाव की प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक होगी शाम 5:00 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. 

Exit mobile version