.jpg)
लखनऊ/प्रियंक केशरवानी:-क्या भाजपा दो तरफ़ा सरकार है? पहले तो वह अनुमति देते है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखीमपुर खीरी जाने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं पर वहां से उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, कुछ देर धरने पर बैठने के बाद उन्हें अनुमति दे दी गई। इसके बाद राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से निकले। उनके साथ पंजाब व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। प्रशासन ने उन्हें पहले ही लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी। पंजाब व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने मृतक के परिजनों को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
इसके पहले लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश में प्रियंका गांधी को सोमवार सुबह सीतापुर में गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद से उन्हें एक गेस्ट हाउस की अस्थाई जेल में रखा गया है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि एफआईआर की कापी तक उन्हें नहीं दी गई है। जो कि पूरी तरह अवैध है।
बता दें कि अब से कुछ ही देर पहले यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने तंज कसते हुए कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनीतिक पर्यटन के लिए लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं। उनकी किसानों से कोई सहानुभूति नहीं है। उनके बयान के कुछ ही देर बाद सरकार ने राहुल गांधी-प्रियंका गांधी व विपक्ष के नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को भी लखनऊ आए थे पर उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई जिस पर वह एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए। वहीं, सीतापुर में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी पूरे दिन गेस्ट हाउस के बाहर डटे रहे। कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस व मार्च कर प्रदर्शन किया।