सभी खबरें

कुक्षी : शहर में हुई 4 दुकानें सील ,प्रशासन की कार्यवाही से बाजार में मचा हड़कंप

एसडीएम विवेक कुमार के निर्देशन पर तहसीलदार सुनील कुमार डावर एवं नायब तहसीलदार अनिल बघेल द्वारा की गई कार्रवाई

शासन के निर्धारित समय के बाद खुली रहने वाली दुकानों पर की गई कार्रवाई

प्रशासन की कार्यवाही से बाजार में मचा हड़कंप
कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट – :
कुक्षी शहर में एसडीएम विवेक कुमार के निर्देशन पर तहसीलदार सुनील कुमार डावर एवं नायब तहसीलदार अनिल कुमार बघेल के द्वारा कुक्षी शहर के विजय स्तंभ के पास  दुर्गा ट्रेडर्स , बस स्टैंड पर मालवीय ट्रेडर्स, नरीमन पॉइंट चौराहा एवं सुसारी में एक दुकान को सील किया गया वही कुक्षी शहर मे दुकानों को लेकर शासन द्वारा समय  निर्धारित किए गए हैं कुक्षी शहर में कई दिनों से  शहर के बस बस स्टैंड, सिनेमा चौपाटी आदि क्षेत्रों में शाम 7:00 बजे के बाद भी दुकान खुली रहती थी लगातार कई दिनों से व्यवसायियों द्वारा शासन के निर्देशों की अवहेलना की जा रही थी वही  एसडीएम विवेक कुमार द्वारा तहसीलदार सुनील कुमार डावर एवं नायब तहसीलदार अनिल बघेल को दुकानों पर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया वही शहर के विजय स्तंभ से जहां दुकान की सील कार्यवाही प्रारंभ हुई वैसे ही दुकानदारों में हड़कंप दिखाई दिया व्यवसायियों द्वारा दुकान सील होने की सूचना के बाद दुकान सील होने की सूचना के बाद तुरंत ही अन्य दुकानदारों द्वारा अपनी अपनी दुकानों को बंद किया गया प्रशासन द्वारा शहर के सभी मार्गो का भ्रमण किया गया जहां दुकानें बंद दिखाई दी तहसीलदार सुनील कुमार डावर ने बताया यह कार्यवाही निरंतर शहर में की जाएगी शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए दुकानदार अपना व्यापार व्यवसाय करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी                                                                                                                                                                                                        

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button