अनुविभागीय कार्यालय में मनाई गांधी जयंती, एसडीएम विवेक कुमार ने किया गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण

कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट – गांधी जयंती के अवसर पर कुक्षी के अनुविभागीय कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर एसडीएम विवेक कुमार, तहसीलदार सुनील कुमार डावर, एवं राजस्व विभाग के पटवारियों द्वारा गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। एसडीएम विवेक कुमार ने गांधी जयंती के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए राष्ट्रपिता सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले। संघर्ष उनके जीवन का हिस्सा रहा जिससे घबराये बिना सत्य व अहिंसा के मूल पथ को अपनाकर सदैव सफलता प्राप्त करते रहे। इस अवसर पर तहसीलदार सुनील कुमार डावर ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर राजस्व विभाग के पटवारी अमर सिंह सोलंकी, महेंद्र परमार, निवेदन जाधव, विनोद सोलंकी सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज साधु ने किया ।

Exit mobile version