
कुक्षी से मनीष अमले की रिपोर्ट – वैश्विक महामारी कोविड 19 के कोरोना वायरस से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये नगर परिषद कुक्षी के मांग पत्र का अनुसरण करते हुए आयुष विभाग धार के जिला आयुष अधिकारी डा. हंसा बारिया के निर्देशानुसार व जिला नोडल अधिकारी डा. नरेश वागुल के मार्गदर्शन में नगर परिषद कुक्षी के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को जीवन अमृत योजना अन्तर्गत 172 त्रिकटु चूर्ण (काढा) पैकेट का वितरण कर सेवन करने की विधि बताई गई तथा कोरोना वायरस से बचाव हेतु सोशन डिस्टेसिंग का पालन करने व हाथों को साबुन से धोने, मास्क लगाने आदि सावधांनिया बरतने हेतु समझाईश दी गई।
त्रिकटु काढे के अमृतमय सेवन से कोरोना संक्रमण के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो सकें। जिसमें नगर परिषद के विनोद राय चैधरी, रविन्द्र माली, स्वयंप्रकाश कुशवाह, कमलसिंह कवचे, विजय तंवर व आयुष विभाग से डा. अमित इस्के, डा. संजू अलावा, डा. महेन्द्र पाटीदार तथा आयुर्वेद औषधालय के कर्मचारी मोहन निंगवाल, बाबुलाल अलावा व रेलम चैहान का विशेष सहयोग रहा।