कुक्षी : नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर आईएएस एसडीएम विवेक कुमार ने किया नर्मदा क्षेत्र का दौरा

कुक्षी : नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर आईएएस एसडीएम विवेक कुमार ने किया नर्मदा क्षेत्र का दौरा

नर्मदा क्षेत्र के लोग सतर्क रहें एवं प्रशासन का सहयोग करें- एसडीएम विवेक कुमार

नर्मदा नदी का जलस्तर पहुंच एक सौ 24 मीटर
कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट : –
लगातार क्षेत्र में हो रही बारिश एवं ओंकारेश्वर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद  नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है आज दिनांक 23 / 8 /2020 को आईएएस एसडीएम विवेक कुमार ने नर्मदा क्षेत्र का दौरा करते हुए नर्मदा क्षेत्र में रह रहे लोगों से अपील करते हुए सतर्क रहते हुए प्रशासन का सहयोग करने की बात कही एसडीएम विवेक कुमार ने बताया एक या 2 दिन में इंदिरा सागर बांध का पानी छोड़े जाने की भी पूरी संभावनाएं हैं जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर और बढ़ेगा इसलिए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है नदी नाले से सुरक्षित दुरी बनाकर रखे बारिश के समय नालों के आसपास ना जाए प्रशासन द्वारा पटवारी, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक,  एनवीडीए टीम, गांव के चौकीदार लगातार सक्रिय रुप से कार्य कर रहे हैं तथा वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा भी नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर पर सतत निगाह बनाये हुए है एसडीम विवेक कुमार के साथ तहसीलदार सुनील कुमार डावर, नायब तहसीलदार अनिल बघेल, नगर निरीक्षक कमल पँवार निसरपुर के चौकी प्रभारी नरपत सिंह जमरा, पटवारी प्रवीण पाटीदार उपस्थित थे

Exit mobile version