ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 का बढ़ा संक्रमण, मझौली तहसील के इंद्राना में 5 लोग निकले पॉजिटिव

 ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 का बढ़ा संक्रमण, मझौली तहसील के इंद्राना में 5 लोग निकले पॉजिटिव
आशा कार्यकर्ता के पॉजिटिव आने के बाद आए थे संपर्क में, 22 अगस्त को लिए गए थे सैंपल
 द लोकनीति डेस्क जबलपुर (मझौली)

 शहरी क्षेत्र में तो लगातार कोविड-19 का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र भी इससे अछूते नहीं रह गए। ताजा मामला जबलपुर जिले की मझौली तहसील के इंद्राना कस्बे का है, जहां सोमवार को आई रिपोर्ट में 5 लोग कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने के दौरान यह सभी लोग 20 अगस्त को कोविड-19 पॉजिटिव निकली आशा कार्यकर्ता के संपर्क में आए थे।
 ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पारस ठाकुर ने बताया कि तहसील के इंद्राना कस्बे में रहने वाले 36, 61, 55 वर्षीय पुरुष, 55,35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेडिकल से पहुंची टीम इन सभी लोगों को कोविड-19 सेंटर जबलपुर ले गई। इन सभी के घर को सील कर दिया गया है साथ ही पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज करने के बाद रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है।
 35 लोगों के लिए गए थे सैंपल : जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त को क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता के कोविड-19 की चपेट में आने के बाद कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री खंगाली गई। कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री खंगालने के दौरान महिला के संपर्क में आने वाले 35 लोगों के सैंपल जांच के लिए 22 अगस्त को लैब भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट सोमवार शाम को सामने आई 35 लोगों में से 5 लोग कोविड-19 पॉजिटिव निकले।
 मोहल्ले के और लोगों के सैंपल लेने की तैयारी : इंद्राना कस्बे में 5 लोगों के कॉमेडी नाइट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला इन लोगों की कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री खंगाल रहा है कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर मोहल्ले में जिन जिन लोगों के संपर्क में यह लोग आए थे उन सभी लोगों के सैंपल लेने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग का अमला फिलहाल कर रहा है। देर शाम तक इन सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए लेने के बाद इन्हें होम क्वॉरेंटाइन कर दिया जाएगा।

Exit mobile version