कोटा के अस्पताल में 103 बच्चों की मौत पर मायावती की प्रियंका को समझाइश

कोटा। राजस्थान के कोटा के अस्पताल में मरने वाले बच्चों की संख्या का आंकड़ा 103 पहुँच गया है. भारी ठंड के चलते अस्पताल में बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 103 पर पहुंच गया है. अस्पताल में ना तो मशीन और ना ही पर्याप्त इलाज की व्यवस्था है. समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह कैसा अस्पताल है.

वहीं इस मामलें में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी को जमकर सुनाते हुए एक साथ धड़ाधड़ तीन ट्वीट किए. जिसमें उन्होंने लिखा-

कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा जिले में हाल ही में लगभग 100 मासूम बच्चों की मौत से माओं का गोद उजड़ना अति-दुःखद व दर्दनाक। तो भी वहाँ के सीएम श्री गहलोत स्वयं व उनकी सरकार इसके प्रति अभी भी उदासीन, असंवेदनशील व गैर-जिम्मेदार बने हुए हैं, जो अति-निन्दनीय।
किन्तु उससे भी ज्यादा अति दुःखद है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना। अच्छा होता कि वह यू.पी. की तरह उन गरीब पीड़ित माओं से भी जाकर मिलती, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही आदि के कारण उजड़ गई हैं।
यदि कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की ‘‘माओं‘‘ से नहीं मिलती हैं तो यहाँ अभी तक किसी भी मामले में यू.पी. पीड़ितों के परिवार से मिलना केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी ही मानी जायेगी, जिससे यू.पी. की जनता को सर्तक रहना है।
 
वहीं इस मामलें में कोटा से सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का बयान आया है कि बच्चों की मौत चिंता का विषय है. इस विषय में राज्य सरकार को जल्द ही ध्यान देना चाहिए.

Exit mobile version